सेंसेक्स 173 अंक और निफ्टी 39 पॉइंट ऊपर खुला

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 10:13 AM (IST)

मुंबईः सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 542.28 अंक नीचे और निफ्टी 169.6 पॉइंट नीचे खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 955 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 885.72 अंक नीचे 31,122.89 पर और निफ्टी 240.80 पॉइंट नीचे 9,142.75 पर बंद हुआ।

हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज हल्की तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.18 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 377.37 अंक ऊपर 23,625.30 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 80.55 अंक ऊपर 8,943.72 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.50 पॉइंट ऊपर 2,852.50 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.01 फीसदी बढ़त के साथ 0.39 अंक ऊपर 2,870.74 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News