हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 174 अंक मजबूत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 09:35 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज  मजबूत शुरुआत की है। शुरूआती कारोबार में Titan और Asian Paints फोकस में दिख रहे है। फिलहाल सेंसेक्स 174.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 61,525.21 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 49.15 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 18,318 के आसपास दिख रहा है।

ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत
GLOBALबाजारों से  मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में सुस्ती है। SGX निफ्टी और Dow Futures फ्लैट कारोबार करते दिख रहे हैं। S&P 500 कल हल्की बढ़त के बीच नए शिखर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों पर नजर डालें तो कल Dow रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। S&P 500 और Nasdaq ने भी इंट्राडे में नया शिखर छुआ

था। अमेरिका में कंपनियों के नतीजे अनुमान से अच्छे आ रहे हैं। 3M, UPS, GE के नतीजे अनुमान से अच्छे  रहे हैं। Alphabe के भी अनुमान से अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। Twitter के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News