सप्ताह के तीसरे दिन बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1203 अंक नीचे बंद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2020 - 04:29 PM (IST)

मुंबईः बुधवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1431 अकों तक गिर गया था। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1203.18 अंक या 4.08% नीचे 28,265.31 पर और निफ्टी 343.95 पॉइंट या 4.00% नीचे 8,253.80 पर रहा। इससे पहले मंगलवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1028.17 अंक या 3.62% ऊपर 29,468.49 पर और निफ्टी 316.65 पॉइंट या 3.82% ऊपर 8,597.75 पर कारोबार खत्म किया था। कोरोनावायरस के चलते बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोना से मजबूती और असरकारी ढंग से निपटने की जरूरत है। ऐसा तब संभव होगा जब सभी देश राजनीति भूलकर एक साथ आएं और यह समझें कि इससे मानवता को खतरा है।
  • बीएसई की बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन आज सबसे खराब रहा। इसमें 10 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के सभी 9 बैंकों के शेयरों में गिरावट रही। 
  • बीएसई पर करीब 45 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

बीएसई का मार्केट कैप 110 लाख करोड़ रुपए रही

  • 2,376 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,124 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,079 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 24 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 189 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 284 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 215 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
  • ट्रेडिंग के दौरान बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 8% से ज्यादा तक की गिरावट

 
अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही
मंगलवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 74.05 अंक नीचे 7,700.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.60 फीसदी गिरावट के साथ 42.06 पॉइंट नीचे गिरकर 2,584.59 पर बंद हुए। हालांकि, फ्रांस के CAC 40 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 4,396.12 अंको पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 19.74 अंको की तेजी के साथ 2,770.04 अंको पर बंद हुआ।a


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News