तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में आया 300 अंकों का उछाल

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 03:48 PM (IST)

मुंबईः सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी रही। आज सेंसेक्स 303 अंकों के उछाल के साथ 54481 के स्तर पर और निफ्टी 88 अंकों की तेजी के साथ 16220 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की टॉप-30 में 21 शेयर तेजी के साथ और 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एल एंड टी, पावरग्रिड, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

आज की तेजी के बाद BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 251.59 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ। आज की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 1 लाख करोड़ का उछाल आया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News