दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ने खरीदा 12.24 करोड़ में आशियाना, जानिए इसकी खासियत

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2020 - 06:32 PM (IST)

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने एक और नया घर खरीद लिया है। न्यू यॉर्क​ स्थिति 3,000 स्क्वैयर फुट के ​इस अपार्टमेंट के लिए जेफ बेजोस ने कुल 16 मिलियन डॉलर यानी 12.24 करोड़ रुपए किया है। पिछले साल ही उन्होंने इसी जगह पर उन्होंने 80 मिलियन डॉलर का एक घर खरीदा था।

नए अपार्टमेंट में 3 बेडरूम और 3 बाथरूम है। यह अपार्टमेंट उनके पिछले अपार्टमेंट के ठीक नीचे ही. सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। पिछले साल ही बेजोस ने एक पेंटहाउस और 2 अपार्टमेंट खरीदा था। ये अपार्टमेंट्स 1912 की एक नियो-गोथिक बिल्डिंग में है, जिसे कुछ साल पहले ही रिनोवेट किया गया था। इस बिल्डिंग से मेडिसन स्क्वैयर पार्क दिखाई देता है।

43% प्रीमियम दर पर खरीदा घर
इस नए अपार्टमेंट की कीमत पिछली बार की तुलना में 43 फीसदी प्रीमियम दर पर खरीदी गई है। अंतिम बार इस अपार्टमेंट को साल 2018 में 11.25 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। बेजोस ने इस घर को Delaware-registered limited liability company के ​जरिए खरीदा है। 

क्या है इस घर की खासियत
बेजोस के इस नए घर खास बात है कि इसमें ओवरसाइज्ड विंडो लगे हैं, छत की उंचाई अधिक है, मार्बल्स की दीवारें हैं थस्सोस स्टोन फ्लोर्स हैं। मैन्सन ग्लोबल ने अपनी एक रिपोर्ट में इस घर की खासियत के बारे में जानकारी दी है।

लॉकडाउन में 24 अरब डॉलर बढ़ी जेफ बेजोस संपत्ति
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बाद से अब तक जेफ बेजोस की संपत्ति में 24 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। बेजोस भी 138.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 98 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News