दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस जलवायु परिवर्तन पर खर्च करेंगे 71 हजार करोड़ रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 12:04 PM (IST)

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए करीब 71 हजार 419 करोड़ रुपए यानी 10 बिलियन डॉलर दान करने का ऐलान किया है। यह रकम उनकी कुल संपत्ति का 7.7 फीसदी है। जेफ बेजोस की संपत्ति करीब नौ लाख 28 हजार 444 करोड़ रुपए यानी 130 बिलियन डॉलर है। 

PunjabKesari

बेजोस अर्थ फंड की शुरुआत 
सोमवार को जेफ बेजोस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वे बेजोस अर्थ फंड की शुरुआत करेंगे। पोस्ट में बेजोस ने लिखा, 'आज मैं बेजोस अर्थ फंड के लॉन्च से बेहद खुश हूं। जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के लिए एक बड़ा खतरा है। इसलिए जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए मैं अभी तक के ज्ञात तरीकों और इससे निपटने के लिए नए तरीकों दोनों के लिए काम करने का इच्छुक हूं।'

PunjabKesari

हम पृथ्वी को बचा सकते हैं
आगे उन्होंने लिखा कि पृथ्वी को बचाने के लिए यह पहल जलवायु वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गैर सरकारी संगठनों को फंड मुहैया कराएगी। ⁣⁣हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। इस पहल से बड़ी कंपनियां, छोटी कंपनियां, विभिन्न देश, वैश्विक संगठन और व्यक्तिगत स्तर पर सभी एकजुट होंगे।

PunjabKesari

अमेजन के कर्मचारियों ने चलाया था अभियान
बता दें कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अमेजन के कर्मचारियों ने बेजोस पर पहल करने का दबाव बनाया था। इसके लिए अमेजन के 350 से अधिक कर्मचारियों ने जनवरी माह में हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें कहा गया था कि साल 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य के स्तर पर लाया जाना चाहिए। सितंबर 2019 में जेफ बेजोस ने साल 2040 तक कंपनी को कार्बन न्यूट्रल और साल 2030 तक 100 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा और 2030 तक एक लाख इलेक्ट्रिक वाहन की डिलीवरी करने की भी घोषणा की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News