महंगाई की जबरदस्त मार! दिल्ली-NCR में बढ़ गए CNG-PNG के दाम

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 06:53 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने हाल ही में प्राकृतिक गैस  के दाम 62 फीसदी तक बढ़ाए, जिसके बाद से माना जा रहा था कि सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अब ऐसा ही हुआ है। दिल्ली में सीएनजी 2.28 रु प्रति किलो महंगी हुई। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 2.55 रुपए प्रति किलो महंगी हुई। सीएनजी के साथ-साथ PNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। बढ़े हुए दाम 2 अक्टूबर सुबह 6:00 बजे से लागू होंगे।

रेट में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी का नया रेट 47.48 रु प्रति किलो है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 2.55 रुपए प्रति किलो महंगी हुई। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी का नया रेट 53.45 रु प्रति किलो हो गया है। बढ़े हुए दाम 2 अक्टूबर सुबह 6:00 बजे से लागू होंगे। 

अब यहां पर ये जानना जरूरी है कि पीएनजी और सीएनजी के दाम अचानक नहीं बढ़े हैं, बल्कि जब से प्राकृतिक गैस के दाम 62 फीसदी तक बढ़ा दिए गए थे। आशंका जताई जा रही थी कि पीएनजी और सीएनजी के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे अप्रैल 2019 के बाद ये प्राकृतिक गैस में पहली बढ़ोतरी थी। ये दाम भी इसलिए बढ़े क्योंकि मानक माने जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आ गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News