इंडियन ऑयल ने लोगों को किया Alert, पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए फेक ऑफर से रहे सावधान

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 05:21 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की डिस्ट्रीब्यूटरशिप को लेकर कोई ऑफर आया है तो सावधान हो जाएं। यह ऑफर फर्जी हो सकता है और आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस बारे में इंडियन ऑयल ने लोगों को अलर्ट किया है। इंडियन ऑयल ने एक ट्वीट के जरिए इस बारे में बताया है। 

PunjabKesari

इंडियन ऑयल ने ट्वीट में कहा है कि ऐसा पता चला है कि अनाधिकृत लोग/एजेंसी इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए फेक ऑफर दे रहे हैं। इन फर्जी ऑफर के झांसे में न आएं, वर्ना भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इंडियन ऑयल ने ट्वीट में आगे कहा कि रिटेल आउटलेट से जुड़े ऑफर की सच्चाई जानने के लिए लोग कंपनी के निकटतम कार्यालय जा सकते हैं या फिर petrolpumpdealerchayan.in. पर विजिट कर सकते हैं।

क्या है petrolpumpdealerchayan.in
petrolpumpdealerchayan.in. पोर्टल अकेले इंडियन ऑयल के लिए नहीं है, यह बाकी पेट्रोलियम कंपनियों के लिए भी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल अगर रिटेल आउटलेट के लिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप की पेशकश करती हैं तो इसकी जानकारी petrolpumpdealerchayan.in. पर अपडेट की जाती है। डिस्ट्रीब्यूटर का सिलेक्शन कैसे किया जाएगा, क्या पात्रता शर्तें होंगी आदि डिटेल भी इस पोर्टल पर उपलब्ध रहती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News