भारत का चाय निर्यात 36 साल के रिकॉर्ड स्तर पर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 01:29 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत का चाय निर्यात पिछले साल बढ़कर 24.07 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया। यह पिछले 36 साल का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। इससे पहले 1981 में चाय निर्यात रिकॉर्ड 24.12 करोड़ किलोग्राम रहा था।

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2017 में चाय निर्यात 2016 की तुलना में 1.82 करोड़ किलोग्राम यानी 8.20 प्रतिशत अधिक रहा है। मूल्य के आधार पर चाय निर्यात 5.90 प्रतिशत बढ़कर 4,731.66 करोड़ रुपए रहा है। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत का चाय निर्यात 14.84 करोड़ किलोग्राम तथा दक्षिण भारत का चाय निर्यात 9.23 करोड़ किलोग्राम रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News