दुनिया का चाय केन्द्र बन सकता है भारत: गोयल
punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 10:42 AM (IST)

कोलकाताः वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि चाय भारत का अभिन्न अंग है और इस देश को 'दुनिया का चाय केन्द्र' बनाया जाना चाहिए। चाय बोर्ड के 69वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि इस उत्पाद का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है, जबकि इसकी खेती का रकबा दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है लेकिन इससे हमें और बेहतर करने के प्रति आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। हमें गुणवत्ता के मामले में और सुधार करने की जरूरत है।''
गोयल ने कहा कि भारत का एक बड़ा घरेलू बाजार है जहां कुल चाय उत्पादन का 70 प्रतिशत खपत होता है, लेकिन दुनिया में इस पेय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश होने के बावजूद यहां (भारत से) निर्यात घट रहा है। उनके अनुसार नए निर्यात स्थलों की खोज करनी होगी, और साथ ही चाय की खुशबू और स्वाद में सुधार करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में चाय की कई किस्में उपलब्ध हैं, और इन्हें दुनिया भर में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है, ऐसे में देश को ‘चाय केन्द्र' बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

HPSSC ने घोषित किया विभिन्न पदों की लिखित छंटनी परीक्षा का परिणाम, जानें पूरी डिटेल

ताइवान से अमेरिकी विमान की उड़ान से भड़का चीन, कहा- क्षेत्र में शांति को खतरे में डाल रहा अमेरिका

चिदंबरम ने गर्भपात संबंधी अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले की आलोचना की

ब्रिटेन की ख़ुशी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का खिताब