आयकर विभाग ने छह सितंबर तक 70,120 करोड़ रुपए का रिफंड किया जारी

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 03:31 PM (IST)

नई दिल्लीः आयकर विभाग ने इस साल छह सितंबर तक 70,120 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिफंड जारी किया है। आयकर विभाग ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। इसमें से 24.70 लाख से ज्यादा मामलों में 16,753 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत आयकर रिफंड और 1.38 लाख मामलों में 53,367 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट कर रिफंड शामिल है। 

आयकर विभाग ने कहा, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से छह सितंबर, 2021 के दौरान 26.09 लाख से ज्यादा करदाताओं को 70,120 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिफंड जारी किया है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News