जानेंः कितनी है Paytm के फाउंडर विजयशेखर शर्मा की एक दिन की सैलरी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 06:43 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा को फोर्ब्स ने 56वें नंबर का सबसे अमीर भारतीय घोषित किया था। नोटबंदी के बाद डिजिटल युग की ओर तेजी से मुड़े भारत में पेटीएम एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। आइए जानते हैं कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर के पास कितनी संपत्ति है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है। 

PunjabKesari

3 करोड़ रुपए वेतन
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विजय शेखर शर्मा को 3 करोड़ रुपए वेतन मिलेगा। उन्होंने नियामक को दी जानकारी में इसका जिक्र किया। उन्होंने बताया है कि सैलरी के अलावा वाहन, मकान का किराया, फ्यूल और यात्रा भत्ता अलग से मिलेगा। इस तरह उनकी एक दिन की सैलरी 82191 रुपए तक है। वहीं अन्य खर्चे जोड़े जाएं तो एक दिन में उनकी सैलरी लाखों में पहुंचती है।

PunjabKesari

इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई 
वर्तमान में 41 साल के विजय शेखर शर्मा ने बहुत कम उम्र में भारत में पेटीएम जैसा उद्यम बाजार में उतारा और वो सफल हुआ। दिल्ली के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई करने वाले विजय शेखर मूलत: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वो एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से हैं।

PunjabKesari

खाने को नहीं होते थे पैसे 
एक इंटरव्यू में विजय शेखर ने बताया था कि एक वक्त ऐसा भी था कि उनके पास खाना खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। खाने के लिए बहाने बनाकर वो दोस्तों के पास पहुंच जाते थे। आज उन्होंने पूरी दृढ़ता आत्मविश्वास और अपनी मेहनत के बलबूते एक लाख करोड़ रुपए की पेटीएम जैसी कंपनी खड़ी की है। फोर्ब्स मैग्जीन में छपी जानकारी के अनुसार विजय शेखर शर्मा की अपनी नेटवर्थ 18,460 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। डिजिटल इंडिया की दिशा में मोबाइल वॉलेट क्रांति लाने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है।

विजय शेखर के बारे में कहा जाता है कि वे कठिन से कठिन समय में भी एक जैसे बने रहते हैं। उनकी प्रेरणा चीन की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा हैं। इसके अलावा दुनिया में स्टार्टअप्स को फंडिंग करने वाले जापान के सॉफ्टबैक के मासायोशि सॉन से लेते हैं।

बता दें कि विजय शेखर शर्मा को साल 2019 में देश का 56वां रिचेस्ट घोषित किया गया है। उन्हें साल 2019 में फोर्ब्स ने ये खिताब दिया है। उनके पास कुल 2.35 अरब की संपत्ति है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News