इस महीने NSE, BSE कितने दिन बंद रहेंगे, चेक करिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 01:14 PM (IST)

नई दिल्लीः अगस्त के महीने में तीन दिन BSE और NSE में ट्रेडिंग नहीं होगी। 9 अगस्त को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी पर काम नहीं होगा। इसकी जानकारी BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई है। बता दें, साल भर में कई मौकों पर NSE और BSE में काम-काज नहीं होता है। 

BSE ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इन तीनों दिन सेंसेक्स में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट से सम्बंधित कोई काम नहीं होगा। स्टाॅक मार्केट के अगस्त की छुट्टियों के अनुसार 9 अगस्त, 15 अगस्त और 31 अगस्त को माॅर्निंग सेशन का ट्रेडिंग बंद रहेगा। वहीं, 9 और 31 अगस्त को शाम सेशन खुला रहेगा। 

इस साल अभी BSE में कब-कब रहेगी छुट्टी? 

दशहरा - 5 अक्टूबर 2022   - बुधवार 
दिवाली (लक्ष्मी पूजा) - 24 अक्टूबर 2022 - सोमवार 
दिवाली - 26 अक्टूबर 2022 - बुधवार 
गणेश चतुर्थी - 8 नवंबर 2022 - मंगलवार 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News