स्विजरलैंड से हुआ सोने का 'आधा आयत'

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 12:54 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत द्वारा वित्त वर्ष 2021 के दौरान आयात किए गए कुल सोने में से करीब 50 फीसदी सोना स्विजरलैंड से आयात किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य मत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत ने 34.6 अरब डॉलर के सोने का आयात किया है और इसमें से 16.3 अरब डॉलर का सोना स्विजरलैंड से आयात किया गया है। भारत ने वित्त वर्ष 2019-20 में 28.2 अरब डॉलर सोने का आयात किया था लेकिन कोरोना महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 2021 में सोने के आयात में वृद्धि हुई है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान सिर्फ स्विजरलैंड ही एक ऐसा देश रहा जहां से भारत को आने वाले शिपमैंट में 7.8 प्रतिशत की तेजी आई। भारत ने स्विजरलैंड से कुल 18.2 अरब डॉलर की शिपमैंट हुई और इसमें से मुख्य हिस्सा सोने का रहा। 

सोने के आयात में हुई वृद्धि के दम पर ही स्विजरलैंड सऊदी अरब को पछाड़ कर भारत का चौथा बड़ा ट्रेड पार्टनर बन गया। इस दौरान चीन से होने वाले आयात में 0.07 प्रतिशत की कमी आई लेकिन यह 65.21 अरब डॉलर के आयात के साथ भारत का मुख्य आयातक देश रहा। भारत को निर्यात करने वाले देशों में अमरीका दूसरे और दुबई तीसरे नंबर पर रहा। पिछले वित्त वर्ष में जर्मनी भी भारत को निर्यात करने वाले शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया, जबकि इंडोनेशिया इस सूची से बाहर हो गया।

भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है जबकि स्विजरलैंड सोने को रिफाइन करने के मामले में पहले नंबर पर है और पिछले कुछ वर्षों से स्विजरलैंड से सोने का आयात लगातार बढ़ा है। पिछले वर्ष भारत ने दुबई से 4.19 अरब डॉलर सोने का आयात किया है जबकि दक्षिण अफ्रीका से सोने का आयात 2.5 अरब डॉलर रहा है।  

सरकार ने सोने के आयात पर लगने वाली ड्यूटी को 12.5 प्रतिशत से कम कर के 10 प्रतिशत कर दिया था। इस में 7.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 2.5 प्रतिशत कृषि सेक्स शामिल है। इसी कारण इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सोने का आयात 1046.7 प्रतिशत बढ़ कर 7.8 अरब डॉलर पहुंच गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News