रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन, मार्च में बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपए हुआ

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 04:58 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में सकल जीएसटी संग्रह मार्च, 2022 के दौरान 1.42 लाख करोड़ रुपए के अबतक उच्चतम स्तर पर पंहुच गया। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार मार्च, 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,42,095 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 25,830 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 32,378 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 74,470 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 39,131 करोड़ रुपए सहित) रहा। उपकर 9,417 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र किए गए 981 करोड़ रुपए सहित) रहा। 

वित्त मंत्रालय ने बताया कि मार्च, 2022 में सकल जीएसटी संग्रह अपने सबसे उच्च स्तर पर है। यह जनवरी, 2022 में एकत्र किए गए 1,40,986 करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह से अधिक है। वहीं मार्च 2022 का जीएसटी संग्रह इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘उल्टा शुल्क ढांचा (तैयार सामान के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक कर) में सुधार के लिए परिषद द्वारा दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने से भी जीएसटी संग्रह बढ़ा है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News