GDP के बाद GST के मोर्चे पर आई अच्छी खबर, अगस्त में 1.12 लाख करोड़ रहा कलेक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 02:08 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः जीडीपी आंकड़ों में सुधार के बाद अब वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। दरअसल, जीएसटी रेवेन्यु कलेक्शन एक बार फिर 1 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया है। अगस्त महीने में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यु 1,12,020 करोड़ रुपए रहा, जो जुलाई में प्राप्‍त 1.16 लाख करोड़ रुपये के राजस्‍व की तुलना में कम है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है। 

अगस्‍त, 2020 की तुलना में अगस्‍त, 2021 में जीएसटी संग्रह 30 प्रतिशत अधिक है। जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए से कम यानी 92,849 करोड़ रुपए रहा था। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1. 41 लाख करोड़ रुपए रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, अगस्‍त, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,12,020 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 20,522 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 26,605 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 56,247 करोड़ रुपए (इनमें से 26,884 करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) तथा उपकर 8,646 करोड़ रुपए (646 करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) रहा।

आपको बता दें कि जीएसटी संग्रह लगातार आठ महीने तक 1 लाख करोड़ से अधिक रहने के बाद जून 2021 में घटकर 1 लाख करोड़ रुपए के स्‍तर से नीचे आ गया था। जून 2021 महीने के दौरान संग्रह काफी हद तक मई 2021 से संबंधित था और मई 2021 के दौरान अधिकतर राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश कोविड की दूसरी लहर के कारण पूर्ण अथवा आंशिक लॉकडाउन से जूझ रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News