सोना 128 रुपए टूटा, चांदी में 302 रुपए का नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 04:31 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 128 रुपए टूटकर 44,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। हालांकि, रुपए में गिरावट की वजह से सोने का नुकसान सीमित रहा। बुधवार को सोना 44,618 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 302 रुपए के नुकसान से 46,868 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले सत्र में चांदी 47,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

 

एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 128 रुपए के नुकसान में कारोबार कर रहा था। हालांकि, रुपए में बड़ी गिरावट की वजह से सोने का नुकसान सीमित रहा।'' अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की गिरावट में था। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना सुधार के साथ 1,645 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि, चांदी 16.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News