त्योहारी मौसम के बावजूद गिरावट में रहा सोना

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 01:46 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेशों में रही गिरावट के कारण त्योहारी मौसम के बावजूद बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए फिसलकर 39,140 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 110 रुपए टूटकर 46,640 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह सोना हाजिर 15.95 डॉलर लुढ़ककर 1,488.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे स्थानीय बाजार में भी कीमत प्रभावित हुई, हालांकि यहां गिरावट कुछ कम देखी गई। त्योहारी मौसम में आम तौर पर देश में सोने की कीमतें चढ़ती हैं। गत सप्ताह रही गिरावट से जेवराती मांग सुस्त रहने के संकेत मिल रहे हैं। 

अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध के समाधान को लेकर हुई वार्ता में सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद से विदेशों में दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 16.80 डॉलर टूटकर 1,493.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर सप्ताह भर के उतार-चढ़ाव क बाद सप्ताहांत पर 17.53 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बंद हुई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News