डॉलर के कमजोर होने से सोना मजबूत, जानिए कितने बढ़े दाम?

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 05:14 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 150 रुपए चढ़कर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए चमककर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4 डॉलर की बढ़त लेकर 1,232.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी कारोबार के दौरान 2.3 डॉलर मजबूत हुआ और 1,232.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया।  

डॉलर कमजोर पडऩे से पीली धातुको मिला बल
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु को बल मिला है। डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोना सस्ता होता है जिससे मांग बढऩे से सोने में तेजी देखी जाती है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढ़कर 17.40 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News