एक दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी महंगी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 06:15 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में एक दिन की तेजी के बाद मंगलावर को फिर गिरावट रही। सोने के दाम 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बरकरार रहे। वहीं, चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद भी चांदी 62 हजार रुपए प्रति किग्रा से नीचे ही रही।

गोल्‍ड की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 36 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई। राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,888 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस आधार पर सोना अपने सर्वोच्‍च स्‍तर के मुकाबले 10,312 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्‍ता मिल रहा है। 

चांदी की नई कीमत
चांदी की कीमतों में आज मामूली उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद भी सफेद कीमती धातु 62 हजार रुपए प्रति किग्रा के नीचे ही बरकरार रही। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम महज 73 रुपए की तेजी के साथ 61,911 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News