सोना हुआ और सस्ता, दाम में आई गिरावट...खरीदने का सुनहरा मौका

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 09:56 AM (IST)

बिजनेस डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 208 रुपए की गिरावट के साथ 44,768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,976 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 602 रुपए की तेजी के साथ 68,194 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। मंगलवार को इसका भाव 67,592 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

PunjabKesari

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं में नरमी और रुपए की विनिमय दर में तेज सुधार के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 208 रुपए की गिरावट आई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,730 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मामूली कमजोरी के साथ 26.68 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

PunjabKesari

गोल्ड पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार का दबाव
वहीं माना जा रहा है कि सोने में गिरावट के पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में दबाव होना है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,719 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 1,733 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। फिलहाल सोने-चांदी पर 12.5% आयात शुल्क देना होता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News