कस्‍टम ड्यूटी घटाने के ऐलान के बाद से लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जानें आज के रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 05:19 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2021 में गोल्‍ड पर कस्‍टम ड्यूटी घटाने की घोषणा के बाद से सोना-चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार यानी 3 फरवरी 2021 को सोने के भाव में 232 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई। वहीं, चांदी के दाम में आज फिर जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी में करीब 2,000 रुपए प्रति किग्रा की कमी आई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,619 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 69,560 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में आज गोल्‍ड के दाम गिरे, जबकि चांदी के भाव जस के तस रहे।

सोने की नई कीमतें 
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को गोल्‍ड का भाव 232 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गया। राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 47,387 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 47,619 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,835 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी की नई कीमतें 
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार के बाद आज यानी बुधवार को भी चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज हुई। अब इसके दाम 1,955 रुपए गिरकर 67,605 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 26.78 डॉलर प्रति औंस पर ही रहा। दूसरे शब्‍दों में समझें तो आज अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के दाम जस के तस रहे।

5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी घटाने का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। इस समय फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क देना होता है। 5 फीसदी की कटौती के बाद सिर्फ 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। इससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News