सस्ता हुआ सोना-चांदीः 48000 के नीचे आई सोने की कीमत,जानिए लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 01:54 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई और रेट 48000 रुपए के नीचे चला गया। सोना आज 237 रुपए गिरकर 47,975 रुपए पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 60,375 रुपए किलो पर खुली। 

24 कैरेट सोने का भाव 47,975 रुपए पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,212 रुपए पर बंद हुआ। आज दाम में 237 रुपए की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,783 रुपए रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,945 रुपए रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,981 रुपए पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,065 रुपए रहा। सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60375 रुपए रहा। सोमवार को चांदी का रेट 60885 रुपए पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 510 रुपए की गिरावट आई।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News