अनुमान से बेहतर रहे GDP के आंकड़े, दूसरी तिमाही में 7.5% गिरावट

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 07:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कोरोना संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई थी। उल्लेखनीय है कि चीन की आर्थिक वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.9 प्रतिशत रही जबकि अप्रैल-जून तिमाही में इसमें 3.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

पहली तिमाही के पहले दो महीनों अप्रैल और मई में देश में पूरी तरह से लॉकडाउन था। मई के अंत में आर्थिक गतिविधियां शुरू हुई थीं। दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था पूरी तरह खुल गई थी। रेटिंग एजेंसियों ने दूसरी तिमाही में GDP में 10 से 11% तक गिरावट का अनुमान लगाया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी में 8.6% की गिरावट का अनुमान लगाया था। मूडीज ने 10.6 फीसदी, केयर रेटिंग ने 9.9 फीसदी, क्रिसिल ने 12 फीसदी, इक्रा ने 9.5 फीसदी और एसबीआई रिसर्च ने 10.7% फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था।
PunjabKesari
कुल कीमत 85.30 लाख करोड़
आंकड़ों के मुताबिक अभी के मूल्य के आधार पर जीडीपी की कुल कीमत चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 85.30 लाख करोड़ रुपए की रही है। यह एक साल पहले इसी अवधि में 98.39 लाख करोड़ रुपए की थी। यानी इस आधार पर 13.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल उसके पहले साल की समान अवधि में 7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई थी।

8 कोर इंडस्ट्रीज के आंकड़ों में गिरावट
जीडीपी के आंकड़ों से ठीक कुछ ही देर पहले 8 कोर इंडस्ट्रीज का अक्टूबर महीने का आंकड़ा जारी किया गया। आंकड़ों के मुताबिक 8 कोर इंडस्ट्रीज का आंकड़ा 124.2 पर अक्टूबर में रहा है। यह अक्टूबर 2019 की तुलना में 2.5% कम है। अप्रैल से अक्टूबर 2021 की ग्रोथ की बात करें तो इसमें 13% की गिरावट दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News