FCI बनाएगा चावल के लिए वेयरहाउस

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2017 - 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली: गेहूं के बाद अब एफ.सी.आई. यानि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया चावल के लिए भी सिलोस बनाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें सिलोस अनाज को जमा करके रखने वाली जगह को कहा जाता है। चावल के लिए तैयार किए जाने वाले सिलोस काफी आधुनिक होंगे और अनाज को ज्यादा बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा

एफ.सी.आई. के जनरल मैनेजर का कहना है कि चावल के सिलोस गेंहू के मुकाबले काफी अलग होंगे। चावल खराब ना हों इसके लिए करीब 15 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है, उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में सिलोस लगाने की ज्यादा संभावनाएं हैं। 2019-20 तक सरकार का 100 लाख टन की कैपिसिटी के सिलोस बनाने का लक्ष्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News