बजट के बाद RBI पर नजर, MPC की 3 दिवसीय बैठक शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 05:59 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बजट के बाद अब नजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पर है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक बुधवार को शुरू हो गई है। तीन दिवसीय बैठक में जो भी फैसला होगा, उसकी घोषणा शुक्रवार 5 फरवरी को होगी।

यूं तो MPC की बैठक हमेशा महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसमें तय की गई मुख्य ब्याज दर के आधार पर ही सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों की जमा और लोन दरें तय की जाती हैं लेकिन इस बार की बैठक इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि यह बजट के तुरंत बाद हो रही है। इसलिए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बजट पर भी कुछ टिप्पणी कर सकते हैं। RBI ने पिछले पॉलिसी में दरों में कोई कटौती नहीं की थी। बाजार की नजर इस बार इस बात पर होगी कि सरकार ने जो वित्तीय घाटे के भारी भरकम लक्ष्य रखे हैं उसपर RBI क्या कमेंट्री देता हैं। 

बाजार की RBI पॉलिसी पर नजर
5 फरवरी को RBI क्रेडिट पॉलिसी पेश करेगा। Fiscal Deficit पर RBI की कमेंट्री पर नजर रहेगी। हालांकि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद नहीं है। बजट के बाद रेट कम रखने की चुनौती है। आरबीआई को बैंकों का कर्ज बढ़ाने पर फोकस रहेगा। अभी रिवर्स रेपो 3.35 फीसदी और रेपो रेट 4 फीसदी पर है। अभी SLR 18.5 फीसदी और CRR 3 फीसदी पर बरकरार है। अप्रैल में CRR फिर बढ़कर 4 फीसदी हो जाएगा। वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में महंगाई 4.6 फीसदी संभव है।
 
MPC में 6 सदस्य होते हैं
MPC में 6 सदस्य होते हैं। 3 सरकार के प्रतिनिधि होते हैं और 3 सदस्य RBI का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें गवर्नर शक्तिकांत दास भी शामिल हैं। सरकार के प्रतिनिधियों में अशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिड़े शामिल हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News