Google ने लॉन्च किया नया फीचर, गूगल सर्च पर बनाएं अपना वर्चुअल विजिटिंग कार्ड

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्ली: गूगल ने मंगलवार को अपने भारतीय उपयोक्ताओं के लिए ‘पीपल कार्ड्स’ का नया फीचर पेश किया। इससे लोगों को गूगल सर्च पर अपना वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी जो उन्हें अपनी ऑनलाइन पहचान बनाने में मदद करेगा।

PunjabKesari
गूगल सर्च की उत्पाद प्रबंधक लॉरेन क्लार्क ने कहा कि कंपनी पिछले कुछ सालों से इस फीचर का परीक्षण कर रही थी। अब इसे उपयोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह भारत को ध्यान में रखकर विकसित किया गया फीचर है।

PunjabKesari
उन्होंने कहा, नया फीचर करोड़ों लोगों, उद्यमियों, स्व-रोजगार अपनाने वालों, फ्रीलांसरों और इंफ्लूएंसर्स को अपनी ऑनलाइन पहचान बनाने में मदद करेगा। यह उन्हें गूगल पर खोजे जाने में सहायता करेगा। भारत में लोग इसे अपने मोबाइल फोन पर अंग्रेजी में आज से इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari
क्लार्क ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गूगल पर किसी के बारे में ढूंढता है और उसका कार्ड बना हुआ है तो खोजने वाले व्यक्ति को उसका नाम, पेशा, स्थान इत्यादि की जानकारी मिल जाएगी। लोग अपने सोशल मीडिया मंचों के प्रोफाइल भी इस कार्ड से जोड़ सकते हैं।

PunjabKesari
हर गूगल खाते पर एक ही पीपल कार्ड बनाने की अनुमति होगी। इसमें सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। किसी व्यक्ति को यदि अपना पीपल कार्ड बनाना है तो उसे अपने गूगल खाते में जाकर ‘एड मी टू गूगल सर्च’ (स्वयं को गूगल सर्च पर जोड़े) पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपनी जानकारियां भरनी होंगी।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News