शेयर बाजार में दिखा कोरोना का कोहराम, निवेशकों के डूबे 7 लाख करोड़ रुपए

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 02:12 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कोरोना और लॉकडाउन के डर से शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती दौर में ही सेंसेक्स 1700 पॉइंट गिरकर 48 हजार से नीचे आ गया। इससे निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए डूब गए। इससे पहले 1 फरवरी को इंडेक्स 48 हजार के नीचे आया था। सोमवार सुबह सेंसेक्स 634.67 अंक नीचे 48,956.65 पर खुला।

शेयर बाजार में गिरावट की 3 वजह

  • देश में लगातार कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एक लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
  • एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट है। इनमें चीन का शंघाई कंपोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग शामिल हैं। इसी तरह जापान का निक्केई इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • चौथी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक नर्वस हैं। लगातार दो तिमाहियों में अच्छे रिजल्ट के बाद चौथी तिमाही के दौरान कोरोना का असर देखने को मिल सकता है इसीलिए निवेशक निवेश से पहले सतर्क हैं।

बैंकिंग शेयरों में 13% तक की गिरावट
आज की भारी गिरावट में बैंकिंग सेक्टर के शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,733 पॉइंट यानी 5.3% नीचे 30,714 पर आ गया है। RBL बैंक का शेयर 13% नीचे कारोबार कर रहा है। सरकारी बैंकों के शेयरों में 10% की गिरावट आई तो प्राइवेट बैंक के शेयर भी 6% तक टूटे हैं। बैंकिंग शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह लॉकडाउन है, क्योंकि इससे बैंकिंग कारोबार पर असर पड़ रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News