चीनी के आयात शुल्क में संशोधन पर विचार

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 10:11 AM (IST)

नई दिल्ली : सरकार घरेलू उद्योगों को राहत पहुंचाने के लिए चीनी के आयात शुल्क में संशोधन पर विचार कर रही है। खाद्य आपूॢत एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि चीनी के आयात शुल्क में संशोधन पर विचार किया जा रहा है।

उद्योगों की ओर से इस संबंध में सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। वर्तमान में चीनी पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क है। इस वर्ष देश में करीब 249 लाख टन चीनी के उत्पादन का लक्ष्य है। देश में सालाना 240 से 250 लाख टन चीनी की मांग होती है। वर्ष 2016-17 के दौरान 202 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News