सैंसेक्स बढ़त और निफ्टी गिरावट के साथ बंद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2017 - 06:30 PM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू बाजारों में आज तेज उतार-चढ़ाव रहा। सपाट शुरुआत के बाद बाजार में अच्छी तेजी रही और निफ्टी 9650 के पार निकल गया लेकिन आखिरी घंटे में तेज बिकवाली से निफ्टी 9600 के नीचे फिसल गया। आज के कारोबार में निफ्टी ने 9654.15 तक दस्तक दी थी, तो सेंसेक्स 31260.8 तक पहुंचा था।

बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स सपाट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली दिखी है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर 14800 के करीब बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 14892.5 तक पहुंचने में कामयाब हुआ था। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़कर 15518 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 15600 के करीब तक पहुंचा था।
PunjabKesari
आई.टी इंडेक्स में गिरावट
आई.टी., मेटल, ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 1.25 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.8 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 23,480 के करीब बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 23615 तक पहुंचा था। रियल्टी, एफएमसीजी, कंज्युमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News