BMB के SBI के साथ विलय को कैबिनेट की मंजूरी 3 महीने में

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 02:54 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) के देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) में विलय के प्रस्ताव को 3 महीने में अंतिम मंजूरी देगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 5 सहायक बैंकों के एस.बी.आई. में विलय को मंजूरी दी थी। सूत्रों ने बताया कि उस समय कुछ मुद्दों की वजह से बीएमबी के विलय पर विचार नहीं हुआ था।  

एक सूत्र ने कहा कि अब यह कुछ समय की बात है। मंत्रिमंडल की मंजूरी 3 महीने में मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रिमंडल पहले ही बी.एम.बी. के एस.बी.आई. में विलय को सैद्धान्तिक मंजूरी दे चुका है। अंतिम मंजूरी के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एकीकरण का पहला चरण पूरा हो जाएगा। सूत्रों ने कहा कि अगले चरण का एकीकरण इन 6 बैंकों के एस.बी.आई. में विलय के बाद शुरू होगा। बी.एम.बी. का गठन 2013 में हुआ था। इसकी देश के विभिन्न राज्यों में 103 शाखाएं हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News