सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटा, निफ्टी 15700 के करीब

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 10:04 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर मार्केट में आज गिरावट देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स कमजोर हुए हैं। सेंसेक्स में करीब 150 अंकों की बिकवाली है। वहीं निफ्टी भी 15700 के करीब आ गया है। IT और मेटल शेयरों में बिकवाली है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1.95% और IT इंडेक्स 0.65% की गिरावट है। वहीं आटो इंडेक्स में भी गिरावट में हैं। जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में बढ़त दिख रही है। फार्मा, रियल्टी और FMCG इंडेक्स भी हरे निशान में हैं।

फिलहाल सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी है और यह 52,759.89 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 37 अंक बढ़कर 15715 के लेवल पर है। आज के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, M&M, TCS, विप्रो, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डी और HDFC शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News