627 पॉइंट गिरकर 49,509 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी करीब 154 अंकों की गिरावट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 03:44 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल मार्केट में गिरावट के चलते घरेलू बाजार भी लाल निशान पर बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 627.43 (1.25%) अंकों की गिरावट के साथ 49,509.15 और निफ्टी 154.40 (1.04%) अंक गिरकर 14,690.70 पर बंद हुआ। HDFC और HDFC बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट रही। इससे पहले बाजार में लगातार दो दिन की बढ़त दर्ज की गई।  

सुबह 10.21 बजे BSE सेंसेक्स 473.71 (0.94%) अंकों की गिरावट के साथ 49,662.87 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 115.15 (0.78%) अंक नीचे 14,729.95 पर आ गया था।  
 

PunjabKesariएशियाई बाजारों में हल्की गिरावट

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 39 अंक गिरकर 28,533 पर आ गया है।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 21 पॉइंट नीचे 3,435 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 189 पॉइंट्स गिरकर 29,243 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 1% तक की बढ़त है।

PunjabKesariअमेरिकी बाजार में गिरावट
टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। डाओ जोंस इंडेक्स 104.41 पॉइंट गिरावट के साथ 33,067 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 14 अंक गिरकर 13,045 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 12 अंक फिसलकर 3,958 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में 1-1% की बढ़त रही, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

PunjabKesariमंगलवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार  
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1128.08 अंक यानी 2.30 फीसदी ऊपर 50136.58 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 337.80 अंक यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 14845.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News