सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 16250 के आसपास

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 10:24 AM (IST)

मुंबईः सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 560.03 अंक या 1.01% की गिरावट के साथ 54,760.25 पर और निफ्टी 184.70 अंक या 1.12% की गिरावट के साथ 16,283.95 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 748.59 अंक गिरकर 54,571.69 और निफ्टी 211.55 अंक टूटकर 16,266.55 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सिर्फ डॉ रेड्डी हरे निशान में रहा है। जबकि इंफोसिस पॉवर ग्रिड, HDFC और LT में 1% की गिरावट रही।

डॉलर के मुकाबले 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.81 पर कमजोर नोट पर खुला था। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 77.74 पर बंद हुआ था। वहीं ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.66% गिरकर 122.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट IT इंडेक्स में है। इसके बाद बैंक फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और प्राइवेट बैंक में 1% तक की गिरावट है। वहीं ऑटो FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी में मामूली गिरावट है।

इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले थे, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त लेते हुए बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 428 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 122 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त लेते हुए 16,478 के स्तर पर बंद हुआ था।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News