BMW ऑल न्‍यू 5 सीरीज हुई लांच, ये है कीमत

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 06:17 PM (IST)

नई दिल्ली: लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी ऑल न्यू 5 सीरीज को भारत में लांच करने के बाद दिल्ली में इसका वी.वी.आई.पी. लांच शनिवार को किया गया। कंपनी ने यह कार तीन वेरिएंट में पेश की है। कंपनी ने इसकी कीमत 49.9 लाख से लेकर 61.3 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज को भारत में इससे पहले 2010 में लॉन्च किया गया था। जबकि 2017 5 सीरीज को बीते साल नॉर्थ अमेरिका इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश किया गया था। नई 5 सीरीज को भारत में सीकेडी यूनिट के साथ पेश किया है। इस कार को कंपनी के चेन्नई प्लांट में असेंबल किया जा रहा है।

कीमत  
520d Sport Line : 49.9 लाख रुपए 
520d Luxury Line : 53.6 लाख रुपए 
530d M Sport 61.3 लाख रुपए
PunjabKesari
इंजन  
बी.एम.डब्ल्यू   5 30d- इसमें तीन लीटर 6 सिलेंडर डीजल इंजन है जो 265 एचपी पावर और 620 एनएम टॉर्क जेनेरटे करने की क्षमता रखता है।ये कार 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News