सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें नए रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 05:08 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में जारी तेजी पर फिर से ब्रेक लग गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट की वजह से घरेलू बाजार में सोने के दाम गिर गए। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी के दाम 3000 रुपए से ज्यादा टूट गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी डॉलर (US Dollar) में लौटी मजबूती की वजह से विदेशी बाजारों में सोने के दाम गिर गए है।

यह भी पढ़ें- दूध बेचकर लाखों कमा रही हैं महिलाएं, Amul ने जारी की टॉप-10 Women Entrepreneur की लिस्ट

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 53,674 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 54,856 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था इस दौरान कीमतों में 1,182, रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई थी। वहीं, मुंबई में 99.9 फीसदी वाले सोने के दाम बढ़कर 53894 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें-  Boycott China के बावजूद चीन की ये कंपनी आना चाहती है भारत, करेगी 7500 करोड़ निवेश

सोने की नई कीमतें 
HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 54,909 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 54,269 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस दौरान कीमतों में 640 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में 99.9 फीसदी वाले सोने के दाम गिरकर 53424.00 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए है।

यह भी पढ़ें-  SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत, खत्म किए ये चार्जेज 

बुधवार को सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के दाम 72,562 रुपए से गिरकर 69,450 रुपए पर आ गए है। इस दौरान कीमतों में 3,112 रुपए की जोरदार गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में चांदी के दाम गिरकर 67135 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News