सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलावव, जानिए आज सस्ता हुआ या महंगा

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 05:33 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: वैश्विक बाजार में तेजी के साथ सोना शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 1,395 रुपये उछलकर 41,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना वीरवार को 40,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 2,889 रुपये बढ़कर 38,100 रुपये किलो पहुंच गयी।

PunjabKesari
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,395 रुपये मजबूत हुआ। इसका कारण अंतरतराष्ट्रीय बाजार में सोने के मूल्य में तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों मूल्यवान धातुओं में तेजी रही। सोने का भाव जहां 1,514 डॉलर प्रति औंस रहा वहीं चांदी की कीमत 12.96 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गयी। उन्होंने कहा कि जिंसों के दाम में सुधार के साथ सोने के भाव में तेजी आयी है। 

PunjabKesari

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 30.80 डॉलर (दो फीसदी से अधिक) की मजबूती के साथ 1,502.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 30.30 डॉलर की बढ़त में 1,509.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News