मई में 13 द‍िन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की हॉलीडे ल‍िस्‍ट

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 11:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और मई का महीना शुरू होने वाला है। विभिन्न बैंकों के कस्टमर्स के लिए यह खबर काम की है। अगर आपका भी मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्द निपटा लें क्योंकि मई माह की शुरुआत बैंक छुट्टियों से होने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मई महीने में होने वाली छुट्टी की पूरी लिस्ट को जारी कर दी है। महीने की शुरुआत में लगतार चार दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 
 
बैंक की छुट्टियों की लिस्ट राज्यों के आधार पर तय होती है। हर राज्य में उसके स्थानीय त्योहारों के अनुसार छुट्टियां दी जाती है। 

 मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट
1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस/ पूरे देश में बैंक बंद। इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी।
2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती - कई राज्‍यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)
8 मई 2022 : रविवार
9 मई 2022 : गुरु रवींद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
15 मई 2022 : रविवार
16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा
22 मई 2022 : रविवार
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम
28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
29 मई 2022 : रविवार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News