नवंबर में है बैंकों की लंबी छुट्टी, यहां देखिए छुट्टियों की लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 02:32 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः नवंबर में बैंकों की ढेर सारी छुट्टी पड़ रही है। पहले हफ्ते में ही बैंक 6 दिन तक बंद रहे हैं। दूसरे हफ्ते में भी बैंक 5 दिन बंद रहने वाले हैं। इस पूरे महीने बैंक देश भर के अलग-अलग राज्यों में 17 दिन तक बंद रहेंगे। इस हफ्ते बैंक 5 दिन बंद रहेंगे, जिसमें से कुछ छुट्टियां तो पूरे देश में रहेंगी और कुछ अलग-अलग राज्यों में रहेंगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते की बैंक छुट्टियों की लिस्ट।

इस हफ्ते 5 दिन है बैंकों की छुट्टी
अगर आपने इस हफ्ते बैंक के कुछ काम निपटाने की प्लानिंग की है तो आपको पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए।

  • 10 नवंबर: छठ पूजा के चलते पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 नवंबर: छठ पूजा के चलते ही पटना में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  • 12 नवंबर: वांगला उत्सव के मौके पर शिलांग में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 नवंबर: दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
  • 14 नवंबर: देशभर में बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
  • 21 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 22 नवंबर: कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
  • 23 नवंबर: सेंग कुट्सनेम – शिलॉन्ग में बैंक बंद
  • 27 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार
  • 28 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

पहले ही हफ्ते 6 दिन बंद रहे बैंक
इस महीने की शुरुआत ही छुट्टियों से हुई। पहले ही हफ्ते 6 दिन बैंक की छुट्टी रही।

  • 1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/ Kut – बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
  • 3 नवंबर: नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु में बैंक बंद
  • 4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा– बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 5 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत न्यू ईयर/गोवर्धन पूजा– अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
  • 6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/ निंगोल चाकोबा– गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद
  • 7 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News