अक्टूबर में पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर निपटाएं जरूरी काम

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 11:27 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आप अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी का करने वाले हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें। अक्टूबर 2021 में नवरात्र, दशहरा समेत में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने में कई दिन लगातार भी बैंक बंद रहने वाले हैं ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी कम निपटाना हो तो तुरंत निपटा लें। 

यह भी पढ़ें- चार अक्टूबर से शुरू हो रही है Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, जानिए क्या होगा खास 

21 दिन बंद रहेंगे बैंक 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार, अक्टूबर महीने में 21 छुट्टियां है। इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इस 21 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
हालांकि आपको बता दें कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि RBI की तरफ से तय की गई छुट्टियां कुछ क्षेत्रीय त्योहारों पर भी निर्भर होती है यानी कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे। इतना ही नहीं आप जान लीजिए कि कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार पांच दिन भी बैंक रहेंगे।

यह भी पढ़ें- चीन की चेतावनी से Bitcoin सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज में आई भारी गिरावट

इस दिन रहेंगे बैंक बंद
RBI के मुताबिक, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, इस वजह देश अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। वहीं, 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने की आखिरी छुट्टी 31 तारीख को रहेगी।

यह भी पढ़ें- Tata Group अब वायु सेना के लिए बनाएगा हवाई जहाज, 6000 लोगों को मिलेगी नौकरी

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  • 3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद
  • 7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद
  • 9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
  • 13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
  • 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
  • 16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
  • 17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
  • 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
  • 22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News