भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एसोचैम का दावा, कोरोना वैक्‍सीनेशन से ऊंचाई पर जा सकती है Economy

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 10:11 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में बड़ी तेजी से वी-आकार जैसे सुधार की तरफ बढ़ रही है। उपभोक्ता विश्वास लौटने, गतिशील वित्तीय बाजारों और विनिर्माण एवं निर्यात के मोर्चे पर की जा रही मेहनत के बल पर यह तेजी दिख रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम ने रविवार को यह कहा। उद्योग मंडल ने कहा कि कोविड-19 टीकाकारण कार्यक्रम के शुरू होने से अर्थव्यवस्था में और तेजी आने की उम्मीद है। टीकाकरण कार्यक्रम जल्द ही शुरू होने वाला है। 

यह भी पढ़ें- जनवरी अंत तक बिक्री सामान्य होने की उम्मीद, Jio मार्ट से मिल रहे ऑर्डर: किशोर बियाणी 

अर्थव्यवस्था में सुधार के दिख रहे हैं स्‍पष्‍ट संकेत
एसोचैम के महासिचव दीपक सूद ने कहा, ‘‘उच्च-आवृति वाले आंकडों से 2021 में वी- कार का सुधार आने के मजबूत संकेत दिखाई देते हैं। वर्ष 2020 के आखिरी दो महीनों में अर्थव्यस्था में इसके स्पष्ट संकेत दिखे हैं।'' भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2020-21 में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान सामने आया है। कोविड-19 महामारी ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचाया है। हाल में जारी सरकारी आंकड़ों में यह कहा गया है। 

यह भी पढ़ें- फेसबुक और व्हाट्सऐप पर बैन लगाने की मांग, CAIT ने सरकार को लिखा पत्र

सूद ने कहा कि दो टीकों को मंजूरी मिलने के साथ ही भारत अब कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। इससे अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंचेगा खासतौर से आतिथ्यि क्षेत्र, परिवहन, मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा। ये क्षेत्र महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। एसोचैम के मुताबिक आर्थिक गतिविधियों में तेज सुधार का सबसे पक्का आंकड़ा माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत दिसंबर माह में अब तक का रिकॉर्ड 1.15 लाख करोड़ रुपए का कर संग्रह होना है। 

यह भी पढ़ें- भारतीय बाजारों की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स पहली बार 49 हजार के पार

GST कलेक्‍शन बढ़ा
सूद ने कहा, ‘‘राज्यवार आंकड़े देखने से पता चलता है कि उपभोक्ता विश्वास लौटा है। महाराष्ट्र राज्य जो कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित रहा है वहां जीएसटी संग्रह में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और साल दर साल आधार पर कुल जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़ा है।'' उन्होंने कहा कि 2021- 22 का बजट चीजों को आगे बढ़ाने में प्रमुख सहायक होगा। आगामी बजट में स्वास्थ्य देखभाल, कृषि क्षेत्र और मांग को फिर से बढ़ाने पर ध्यान देना काफी महत्वपूर्ण होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News