अशोक लेलेंड को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 1,750 बसों के लिए मिला ऑर्डर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 12:22 PM (IST)

नई दिल्लीः हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलेंड ने बुधवार को बताया कि उसे तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 1,750 बसों के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार का यह आर्डर हाल में कंपनी को कई अन्य राज्य परिवहन निगमों से मिले आर्डर के बाद उसे मिला है।

अशोक लेलेंड के मुख्य परिचालन अधिकारी अनुज कथूरिया ने कहा, ‘‘हमें इस आर्डर की पुष्टि मिलने पर प्रसन्नता हुई है। हमारी उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के साथ बेहतर मूल्य की हमारी क्षमता से हमें भारत में बसों के क्षेत्र में अग्रणी स्थिति को बनाए रखने में मदद मिली है।'' कंपनी ने हालांकि, इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी है। इस आर्डर के साथ ही कंपनी के पास उपलब्ध राज्य परिवहन निगमों के बसों के आर्डर की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अशोक लेलेंड वर्तमान में दुनिया की चौथी बड़ी बस विनिर्माता कंपनी और भारत की सबसे बड़ी बस विनिर्माता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News