Amazon के Jeff Bezos फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 02:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस एक बार फिर से दुनिया सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बेजोस ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

अमेजन के शेयरों में रही है तेजी
बेजोस की पर्सनल संपत्ति अमेजन के शेयरों में आई तेजी की वजह से बढ़ी है। हाल के सालों में अमेजन के शेयरों में काफी तेजी आई है। 2018 में उनकी संपत्ति पहली बार 200 अरब डॉलर को पार की थी। मस्क इस साल कुछ बड़े इवेंट की वजह से चर्चा में रहे हैं। उनके एक ट्वीट ने गेम स्टॉप कॉर्प के शेयरों को आसमान पर पहुंचा दिया। हाल में उन्होंने बिटकॉइन में भी खरीदी की है।

PunjabKesari

टेस्ला का शेयर 2.4% गिरा
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टेस्ला का शेयर 2.4% गिर गया। यह 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। इससे मस्क की संपत्ति में 4.6 अरब डॉलर की कमी आई। जेफ बेजोस तीन सालों से लगातार नंबर वन पोजीशन पर थे। पिछले महीने वे इसमें पीछे हो गए थे। उनकी नेटवर्थ उस समय 191.2 अरब डॉलर थी। मस्क करीबन 6 हफ्ते तक इस पोजीशन पर थे।

PunjabKesari

टेस्ला के शेयर 26 जनवरी से अब तक 10% गिरे
मस्क भले ही सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहे हों लेकिन 26 जनवरी के बाद से टेस्ला के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि पिछले 12 महीनों में 53 फीसदी शेयर बढ़ा था। इसी महीने अमेजन ने यह घोषणा की कि मस्क अब सीईओ नहीं रहेंगे। उनकी जगह पर जेसी सीईओ होंगे। बेजोस खुद की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन और अखबार वॉशिंगटन पोस्ट पर फोकस करेंगे।

PunjabKesari

मस्क की स्पेस एक्स इस समय पैसा जुटाने की योजना बना रही है। यह 92 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर पैसा जुटाएगी। फिलहाल इसका वैल्यूएशन 45 अरब डॉलर है।

2021 में इतनी हुई बढ़ोत्तरी
2021 में टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में अब तक 2050 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति महज 88.40 करोड़ डॉलर बढ़ी है। वहीं पिछले 24 घंटों में मस्क की संपत्ति 458 करोड़ डॉलर घट गई।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News