LPG सिलेंडर के बाद विमान ईंधन भी हुआ महंगा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ATF का भाव

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 11:41 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में उछाल के बाद आज तेल कंपनियों ने विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी दो फीसदी का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद विमान ईंधन के दाम ऑल टाइम हाई यानी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं।

तेल कंपनियों ने 2022 में लगातार सातवीं बार एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में इजाफा किया है। शुक्रवार को 2 फीसदी बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में इसकी कीमतें 1,12,924.83 रुपए प्रति किलोलीटर पहुंच गई हैं। यह अब तक का सबसे ज्‍यादा मूल्‍य है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शुक्रवार को ATF के मूल्‍य में 2,258.54 रुपए प्रति किलोलीटर का इजाफा किया गया है।

15 दिनों में 18% का इजाफा
ATF की कीमतों में तेल कंपनियां कितनी तेजी से इजाफा कर रहीं हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 मार्च से अब तक महज एक पखवाड़े में दाम 18.3 फीसदी बढ़ चुके हैं। रुपए के लिहाज से देखें तो कंपनियों ने महज 15 दिनों के भीतर 17,135.63 रुपए प्रति किलोलीटर तक दाम बढ़ा दिया है। ATF के मूल्‍य में हर महीने की 1 तारीख और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है।

साल 2022 में 50% तक बढ़े दाम
तेल कंपनियों ने 2022 की शुरुआत से ही ATF की कीमतों में ताबड़तोड़ इजाफा किया है। 1 जनवरी को पहली बार इसके मूल्‍य में वृद्धि की थी। इसके बाद से अब तक रेट करीब 50 फीसदी बढ़ चुके हैं। रुपए के लिहाज से देखें तो कंपनियों ने 2022 में ही 38,902.92 रुपए प्रति किलोलीटर का इजाफा किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News