इंडिगो की चंडीगढ़-दिल्ली फ्लाइट में AC बंद , गर्मी से घबराए यात्रियों का हंगामा

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 04:44 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश की एयरलाइंस में लगातार आ रही खराबी की खबरों के बीच शनिवार को इंडिगो की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एसी बंद होने के कारण यात्रियों ने हंगाम किया। दरअसल इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2128 को दोपहर 3.35 पर दिल्ली जाना था लेकिन जैसे ही यात्री विमान में सवार हुए तो विमान का एसी बंद हो गया। 

विमान के भीतर गर्मी से यात्रियों में घबराहट पैदा हो होनी शुरू हुई तो यात्रियों ने विमान के क्रू को पहले इसकी शिकायत दी लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो यात्रियों ने विमान में हंगामा कर दिया और कई यात्री टिकट को रिफंड करने की मांग करने लगे।  इसी दौरान उड़ान शुरू होने से पहले पंजाब केसरी के एक पाठक ने घटना का वीडियो बना कर पंजाब केसरी को भेजा है। इस वीडियो में यात्री गर्मी के कारण काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

पंजाब केसरी को इस संबंध में अभी इंडिगो का पक्ष नहीं मिल पाया है लेकिन यात्रियों को हुई एक अन्य परेशानी के बारे में यात्री इसकी शिकायत डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन को करने की बात कहते हुए नजर आए। इस हंगामे के कारण ही उड़ान के भी देरी से शुरू होने की खबर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News