Reliance AGM की 5 बड़ी बातेंः आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 06:31 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के शेयरहोल्‍डर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कि बीते वित्त वर्ष में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले साल भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही है। उन्होंने बताया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के पास 3 ग्रोथ इंजन है जिसमें से ऑयल (Oil), रिटेल (Retail) और जियो (Jio) रिलायंस के ग्रोथ इंजन है। रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो ने अपने शानदार प्रदर्शन से आलोचकों को गलत साबित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लिस्ट होने पर रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो टॉप 10 में अपना स्थान बनाएंगे।

देश की सबसे बड़ी FDI डील
मुकेश अंबानी का कहना है कि Oil-to-Chem biz में Saudi Aramco भी निवेश करेगी। इसमें Saudi Aramco की 20 फीसदी हिस्सेदारी होगी। उन्होंने कहा कि इस समय अर्थव्यवस्था में नजर आ रही मंदी अस्थाई है।

PunjabKesari

जियो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी
जियो के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा जियो हर महीने 1 करोड़ नए ग्राहक जोड़ रहा है और इस तरह जियो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ओपरेटर बन गया है। जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और जियो में निवेश का काम पूरा हो गया है। हालांकि जियो की क्षमता विस्तार के लिए मामूली निवेश की आवश्यकता है।

PunjabKesari

Reliance Jio GigaFiber लॉन्च की तारीख तय और प्लान डिटेल
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो फाइबर की सर्विस 5 सितंबर 2019 से शुरू की जाएगी। 5 सितंबर की तारीख खास है क्योंकि इसी दिन मुकेश अंबानी ने जियो की लॉन्चिंग की थी। जियो की तीसरी एनिवर्सरी पर कंपनी गीगा फाइबर लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर आप गीगाफाइबर की सर्विस लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कराना होगा।

PunjabKesari

आपको अपने घर या ऑफिस का पता, ईमेल आईडी और फोन नंबर मुहैया कराना होगा। आपके फोन नंबर पर एक OTP आएगा। इसके जरिए रजिस्ट्रेशन वैरिफिकेशन होने के बाद ही आप इसकी सर्विस ले पाएंगे। रिलायंस गीगा फाइबर में 100mbps से 1gps की स्पीड मिलेगी। जियो प्रीमियम के ग्राहक रिलीज पर फिल्म देख पाएंगे।

इसके प्लान 700 रुपए होंगे और 10,000 रुपए तक जाएंगे। जियो फाइबर का सालाना पैक लेने पर HD Tv मिलेगा। फाइबर पैकेज के साथ जियो लैंडलाइन की सर्विस भी दे रही है। इसके जरिए किसी भी इंडियन ऑपरेटर को फ्री वीडियोकॉल कर सकते हैं। इससे ISD कॉल इंडस्ट्री के रेट के मुकाबले 80-90 फीसदी कम रह सकती है।

PunjabKesari

MSMEs क्लाउड कनेक्टिविटी
उन्होंने कहा कि Jio Fiber से MSMEs क्लाउड कनेक्टिविटी देंगे। Jio Fiber से 24 लाख छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी। GIGA FIBER से 2.5 करोड़ Biz Ent को जोड़ेंगे। 34 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के साथ JIO देश की सबसे बड़ा नेटवर्क बना है। Microsoft के साथ JIO देश भर में डाटा सेंटर खोलेगा। जिसके लिए JIO और Microsoft पार्टनरशिप करेंगे। JIO देश में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराएगा।

PunjabKesari

कंपनी द्वारा 14 टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप्स में निवेश जारी है। JIO Fiber से Cloud Investment मुफ्त मिलेगा। स्टार्ट-अप्स को Cloud Investment मुफ्त मिलेगा। MSMEs के लिए JIO Fiber का 1500 रुपए का प्लान दिया जाएगा। स्टार्टअप के लिए Computing-Connectivity सर्विस 1 जनवरी से शुरु की जाएगी।

RIL रिटेल ने लाई देश में रिटेल क्रांति
मुकेश अंबानी का कहना है कि RIL रिटेल ने देश में रिटेल क्रांति लाई है। RIL रिटेल के पास हर घंटे 1 लाख ग्राहक है। RIL रिटेल ने हर दिन 8 नए स्टोर खोले है। RIL रिटेल में 1.30 लाख करोड़ का टर्न ओवर है। RIL रिटेल ने 24 सेकेंड में TV बेचा है। RIL रिटेल का टॉप-20 में आने का लक्ष्य है। टॉप 100 ग्लोबल रिटेलर्स में RIL रिटेल शामिल है। RIL रिटेल 3 करोड़ छोटे रिटेलर्स से जुड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News