आज आपकी नौकरी का आखिरी दिन...और 3 मिनट में 3700 कर्मचारी हो गए बेरोजगार

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 09:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस महामारी ने लोगों की जान के साथ साथ उद्योग-धंधों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में लाखों लोगों की नौकरियों पर भी संकट मंडरा रहा है। अब ऑनलाइन कैब सर्विस देने वाली उबर ने भी अपने 3700 कर्मचारियों को झटका देते हुए उन्हे नौकरी से निकाल दिया है। 

 

जानकारी के अनुसार उबर के कस्टमर सर्विस प्रमुख रॉफिन शेवले ने सभी कर्मचारियों को जूम ऐप पर एक मीटिंग अटेंड करने को कहा। तीन मिनट की इसी मीटिंग में उन्होंने ऐलान किया कि आज आपकी नौकरी का आखिरी दिन है। शेवले ने कहा कि हम 3700 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को निकाल रहे हैं। आपका काम प्रभावित हुआ है और आज आपका उबर के साथ काम करने का आखिरी दिन है।

 

शेवलॉ ने अपने उबर के साथ जुड़े रहने और योगदान के लिए कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका कैब सर्विस बिजनेस लगभग आधा हो गया है और कई ग्राहक सहायता कर्मचारियों के लिए इतना काम नहीं है। हालांकि उबर के इस फैसला का काफी विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि अचानक से कॉल करके 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकलना उचित नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News