बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक जताया

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 08:17 PM (IST)

पटना, एक अगस्त (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।

अमर सिंह (64) का सिंगापुर में निधन हो गया जहां वह उपचार करा रहे थे।

नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिंह प्रसिद्ध राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News