बीच रास्ते ईवी को चार्ज करने की चिंता अब होगी खत्म,देश को मिलेंगे 800 नए चार्जिंग स्टेशंस
punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 03:56 PM (IST)
ऑटो डेस्क: अगर आपके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल और इसे लेकर आप एक लंबे सफर जाना चाहते हैं लेकिन आपको रास्ते में इसे चार्ज करने की चिंता सता रही है तो यह खबर आपके लिए है। अब आपकी बीच रास्ते में अपने ईवी को कैसे चार्ज किया ये चिंता बिल्कुल खत्म होने वाली है। यानि की देश में बहुत जल्द अलग- अलग स्थानों पर 800 से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिग स्टेशन लगाए जाने हैं, इतना ही नही इसके अलावा 16 नेशनल हाइवे पर यह स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। अनुमान है कि यह स्टेशंस को स्थापित करने का काम अगले 6 से 8 महीने में पूरा होगा।
CESL के अनुसार इन चार्जिंग स्टेशंस पर प्राइवेट और कॉमर्शियल दोनो तरह के ई-व्हीकल्स चार्ज किए जा सकते हैं। CESL ने कहा कि टाटा नेक्सन ईवी, हुंडई कोना, MG ZS EV जैसे और भी कई सारे पेसेंजर व्हीकल्स के लिए यहां चार्जर अवेलेबल होंगे। बताते चलें कि इन स्टेशंस पर 50KW की कैपिस्टी वाले 590 चार्जर लगाए जाएंगे, जबकि हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर हर 25 km पर और प्रत्येक 100 किमी पर 100KW की कैपिस्टी वाले 220 चार्जर स्थापित किए जाएंगे।