Triton Electric Vehicle भारत में बहुत जल्द लॉन्च करेगी अपना पहला हाइड्रोजन से चलने वाला दोपहिया वाहन

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 04:05 PM (IST)

ऑटो डेस्क : विदेशी वाहन निर्माता कंपनी Triton Electric Vehicle भारत में अपने पहले मॉडल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी द्वारा इस ईवी को दो-पहिया वाहन के रूप में पेश किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने यह ऐलान किया है कि वह बहुत जल्द इंडियन मार्केट में हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहन भी लॉन्च करेगी। जिनके प्रोडक्शन का काम भी भारत में ही किया जाएगा।

कंपनी दवारा प्रोडक्शन का काम भारत में भुज (गुजरात) में किया जाएगा। जोकि कंपनी द्वारा भारत में स्थापित किया गया पहला प्रोडक्शन प्लांट होगा। इस नए ईवी की घोषणा करत हुए कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक हिमांशु पटेल ने बताया कि बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर हमारा पहला दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल दौड़ता हुआ दिखाई देगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News